प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस।एक व्यवस्थित, खुशहाल और तनावमुक्त जीवन शैली ही प्रत्येक मनुष्य के स्वस्थ जीवन का आधार है। सभी स्वस्थ जीवन जिएँ इन्हीं शुभकामनाओं के साथ प्रस्तुत है मेरी ये कविता सभी पाठकों के लिए-
विश्व हृदय दिवस के
महत्व को सब जानें।
हृदय रोगों से रहें दूर
इसके लिए जरूरी बातों को मानें।
तनाव से रहें दूर
करें नित्य व्यायाम।
व्यवस्थित जीवन शैली से
पाएँ सुखद जीवन के नए आयाम।
संतुलित और पौष्टिक भोजन
प्रतिदिन सब जन खाएँ।
हृदय संबंधी समयाओं से
मुक्ति ऐसे पाएँ।
नमक और वसा का सेवन
कम मात्रा में ही करें।
फलों और सब्जियों को
खाने का ध्यान सदा धरें।
धम्रपान से दूर रहें
करें योग और ध्यान।
मित्रवत व्यवहार हो सब संग
पाएँ जग में मान।
अपने हृदय का रखें ध्यान
चिकित्सकों से लें परामर्श ।
जीवन हो आशावादी, निरोग
रहें स्वस्थ और जिएँ सहर्ष।
विश्व हृदय दिवस के
महत्व को सब जानें।
हृदय रोगों से रहें दूर
इसके लिए जरूरी बातों को मानें।
तनाव से रहें दूर
करें नित्य व्यायाम।
व्यवस्थित जीवन शैली से
पाएँ सुखद जीवन के नए आयाम।
संतुलित और पौष्टिक भोजन
प्रतिदिन सब जन खाएँ।
हृदय संबंधी समयाओं से
मुक्ति ऐसे पाएँ।
नमक और वसा का सेवन
कम मात्रा में ही करें।
फलों और सब्जियों को
खाने का ध्यान सदा धरें।
धम्रपान से दूर रहें
करें योग और ध्यान।
मित्रवत व्यवहार हो सब संग
पाएँ जग में मान।
अपने हृदय का रखें ध्यान
चिकित्सकों से लें परामर्श ।
जीवन हो आशावादी, निरोग
रहें स्वस्थ और जिएँ सहर्ष।